फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चरखी दादरी में चालान की कार्रवाई का नहीं डर, चालक नियम तोड़ रहे बेखौफ

चरखी दादरी में जिला पुलिस यातायात नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। चालान की कार्रवाई के बावजूद चालक बेखौफ होकर यातायात नियम तोड़ रहे हैंज्साढ़े 10 माह की बात करें तो दस जिला पुलिस ने 19,153 चालकों के चालान किए हैं और उन पर 97,67,400 रुपये जुर्माना लगाया है। वहीं, 3510 वाहन चालकों के घर पुलिस ने चालान भेजे हैं। पुलिस की ओर से कई बार सार्वजनिक जगहों, स्कूलों व कॉलेजों में भी जागरूकता से संबंधित कार्यक्रम करवाए जाते हैं। इसके अलावा सड़कों पर स्लोगन लिखे पोस्टर लगाकर भी चालकों को जागरूक करने का प्रयास किया जाता है। फिर भी वाहन चालक नियमों को अनदेखा कर रहे हैं। शहर में गलत जगह पर पार्किंग, गलत लेन में चलाना और वाहनों पर धर्म, जाति, समुदाय विशेष के नाम या स्टिकर लगाने के केस सामने आ रहे हैं। कई वाहन चालक वाहनों के पीछे नंबर प्लेट भी नहीं लगा रहे और ऐसे ही गाड़ियां दौड़ा रहे हैं। वहीं, शहर के रोहतक चौक पर थोड़ा ठहराव की स्थिति होने पर गाड़ी व बाइक चालक गलत दिशा में गाड़ी चला देते हैं। कई वाहन चालक अपने वाहनों पर समुदाय के नाम व धार्मिक चीजें लगाकर चलते हैं जबकि यातायात नियमों के अनुसार वाहनों पर कुछ भी लिखवाना या स्टिकर लगाना वर्जित है। अब तक पुलिस ने बिना नंबर प्लेट के 1079, गलत लेन में चलने के 2886, गलत पार्किंग के 2673 और तेज गति के 95 चालान किए हैं। वर्सन: ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर जिला पुलिस सख्ती बरतती है जबकि समय-समय पर जागरूकता अभियान भी चलाए जाते हैं। चालकों को चाहिए कि वो खुद व दूसरों की सुरक्षा के मद्देनजर नियमों का पालन कर ही वाहन चलाएं। धीरज कुमार, डीएसपी, दादरी हेडक्वार्टर

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें