फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: सड़कों पर उतरे एनसीसी कैडेट्स, लोगों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

शाहिल शर्मा Updated Sun, 01 Feb 2026 04:54 PM IST

दादरी शहर में रविवार को विभिन्न स्कूलों से आई एनसीसी कैडेट्स ने सड़कों पर उतर कर लोगों को यातायात नियमों की पालना करने के प्रति जागरूक किया। जागरूकता रैली स्थानीय वैश्य कन्या स्कूल के प्रांगण से शुरू हुई। उसके बाद रैली शहर के प्रमुख मार्गों व चौराहों से होते हुए वापिस स्कूल प्रांगण में संपन्न हुई। ट्रैफिक रूल्स एंड रोड सेफ्टी फेडरेशन की ओर से आयोजित जागरूकता रैली को बटालियन से आए सूबेदार मेजर ऑनररी कैप्टन वीर सिंह व हवलदार शिव कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिसके बाद एनसीसी कैडेट्स ने दादरी के मेन बाजार, लाला लाजपतराय चौक, डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक, रेलवे रोड आदि पर वाहन चालकों को स्लोगन व नारों के माध्यम से यातायात नियमों की पालना के प्रति जागरूक किया। फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रवीण गर्ग, जिला को-आर्डिनेटर जागृति कुमारी, निशा, जयश्री आदि ने बताया कि जब सभी लोग यातायात नियमों की पालना करेंगे तो सड़क हादसों में काफी हद तक कमी लाई जा सकती है। इसी उद्देश्य के साथ एनसीसी कैडेट्स के माध्यम से जागरूकता रैली निकाली गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें