फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: विधायक सुनील सांगवान ने दादरी डिस्ट्रीब्यूटरी का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

दादरी जिले के गांव नीमड़ी के समीप दादरी डिस्ट्रीब्यूटरी टूटने से सैंकड़ों एकड़ गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। दादरी विधायक सुनील सांगवान ने वीरवार को नहर टूटने से प्रभावित फसलों का निरीक्षण किया और मौके पर अधिकारियों से बात करते हुए पानी निकासी के उचित प्रबंध करने की बात कही। साथ ही एसडीएम को प्रभावित फसलों का स्पेशल मुआवजा जारी करने बारे रिपोर्ट बनाकर भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी ऐसे प्रबंध करें ताकि भविष्य में नहर ना टूटे। विधायक सुनील सांगवान वीरवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गांव नीमड़ी में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दादरी डिस्ट्रीब्यूटरी के कटाव होने से आसपास के क्षेत्रों में भरे पानी का जायजा लिया। वहीं विधायक ने किसानों से बात की। किसानों ने विधायक को बताया कि करीब 300 एकड़ से भी ज्यादा गेहूं की फसल पानी में डूब गई है जिसके कारण उन्हें काफी नुकसान हुआ है। विधायक ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से पानी निकासी के पर्याप्त प्रबंध करने के निर्देश दिए और किसानों को उनके हुए नुकसान की भरपाई करवाने वाले आश्वासन दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें