फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: रेलवे रोड पावर हाउस को मीटर एंड प्रोटेक्शन टीम ने दी हरी झंडी

रेलवे रोड पावर हाउस पर 16/20 एमवीए क्षमता का 132/11 केवी ट्रांसफार्मर लगाने और अन्य प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। एक सप्ताह से जुटी निगम की चार टीमों को वीरवार को उस समय राहत मिली जब हिसार से पहुंची मीटर एंड प्रोटेक्शन टीम ने ट्रांसफार्मर को सभी मानकों पर खरा पाया और उसे हरी झंडी दे दी। बता दें कि मंगलवार सुबह नारनौल पावर हाउस से 16/20 एमवीए क्षमता का 132/11 केवी ट्रांसफार्मर दादरी पहुंचा था। इसके बाद फरीदाबाद, हिसार, भिवानी और दादरी से आई इंजीनियरिंग टीमों ने युद्ध स्तर पर इंस्टॉलेशन का कार्य शुरू कर दिया। मंगलवार रात तक ट्रांसफार्मर की सेटिंग पूरी कर ली गई थी। बुधवार तड़के हिसार से आई तकनीकी टीम ने ट्रांसफार्मर की सभी प्रक्रियाओं की लगभग 12 घंटे तक गहन जांच की। टीम के एक्सईएन अजय नेहरा, एसडीओ सुषमा कुमारी और विवेक सांगवान ने शाम को ट्रांसफार्मर को पूरी तरह सुरक्षित और उपयोग योग्य घोषित किया। निगम अधिकारियों ने बताया कि ट्रांसफार्मर को पहले 24 घंटे बिना लोड के परीक्षण के तौर पर चलाया जाएगा। इसके सफल रहने के बाद वीरवार शाम तक आठ फीडरों और तीन गांवों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बहाल कर दी जाएगी। बिजली निगम ने भरोसा जताया है कि ट्रांसफार्मर के सक्रिय होने के बाद शहर के प्रभावित क्षेत्रों में अब नियमित और पर्याप्त बिजली आपूर्ति शुरू हो जाएगी। इससे उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी से राहत मिलेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें