फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी में स्मार्ट रोड और स्मार्ट बाजार योजना को सिरे चढ़ाने के लिए तेज हुई कवायद, विधायक आवास पर अधिकारियों ने किया मंथन

शाहिल शर्मा Updated Sat, 31 Jan 2026 05:13 PM IST

दादरी शहर में सुविधाओं में इजाफा करने के उद्देश्य से विकसित किए जाने वाले स्मार्ट रोड और स्मार्ट बाजार की योजना को सिरे चढ़ाने के लिए शनिवार को विधायक सुनील सांगवान की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। विधायक आवास पर आयोजित बैठक में नगर परिषद, जन स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग और बिजली निगम के अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान स्मार्ट बाजार और स्मार्ट रोड की योजना पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि दादरी शहर के रविदास नगर से सरदार झाडू सिंह चौक, झज्जर घाटी होते हुए बधवाना गेट तक तथा पुराना झज्जर रोड और भगवान परशुराम चौक से झाडू सिंह चौक तक स्मार्ट रोड बनाया जाएगा। इसके अलावा भगवान परशुराम चौक से लाला लाजपतराय चौक, मेन बाजार, रेलवे रोड, काठ मंडी को स्मार्ट बाजार बनाया जाएगा। नगर परिषद के अधिकारियों ने बताया कि इन क्षेत्रों में सड़क के दोनों तरफ युटिलिटी क्षेत्र और फुटपाथ बनाए जाएंगे। बिजली की तारें अंडरग्राउंड की जाएंगी। ट्रांसफार्मरों को हटाया जाएगा। इसके लिए बिजली निगम के एसडीओ गौरव कुमार को जल्द से जल्द एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए। वहीं जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए कि वे भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इन क्षेत्रों में सीवरेज व पेयजल लाइनों को शिफ्ट करने आदि से संबंधित एस्टीमेट तैयार किया जाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें