फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी-दादरी में छत से गिरने से राजमिस्त्री की मौत, नागरिक अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

जिले के गांव कलाली निवासी राजेश (47) की अपने घर की छत से गिरने से मौत हो गई। मृतक राजमिस्त्री था और झोझूकलां थाना पुलिस ने शनिवार दोपहर दादरी नागरिक अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम कराया। इस संबंध में पुलिस ने इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की है। पुलिस को दिए बयान में बड़े भाई विजय ने बताया कि राजेश शुक्रवार रात घर की छत पर किसी काम से गया था। रात करीब 11 बजे वो छत से नीचे गिर गया। लहुलूहान हालत में उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया और वहां चिकित्सक ने उस मृत घोषित कर किया। सूचना मिलते ही झोझूकलां थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर दादरी नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। शनिवार को पुलिस ने कागजी कार्यवाही पूरी की और मृतक के बड़े भाई विजय के बयान पर इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के दो बच्चे हैं जिनमें बेटा अविवाहित और बेटी विवाहित है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें