फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी-दादरी में श्याम नाम की पगली का मंचन देख भाव विभाेर हुए श्रद्धालु, भजनों पर झूमे

नगर की धार्मिक संस्था सांवरिया मित्र मंडल के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव के पहले दिन वीरवार रात को स्थानीय पुरानी अनाज मंडी में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कोलकाता से आए केशव मधुकर व उनकी टीम ने श्याम नाम की पगली नाटिका का भावपूर्ण मंचन किया। श्याम नाम की पगली नाटिका का मंचन देख पंडाल में मौजूद श्रद्धालु भी भाव विभाेर हो गए। कलाकारों द्वारा किए गए अभिनय के साथ-साथ लाइटिंग आदि ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। वहीं नाटिका के मंचन से पूर्व कलाकारों ने भजनों के माध्यम से प्रभु श्री श्याम की महिमा का गुणगान किया। भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। भजन गायक सोनू शिवरंजनी ने कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन किया। आयोजन में प्रभु श्री श्याम का भव्य दरबार सजाया गया। इस दौरान दादरी व आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें