फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी-दादरी में फुल ड्रेस रिहर्सल में लिया गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा, उपायुक्त ने किया ध्वजारोहण

दादरी में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के उद्देश्य से शनिवार को फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। इस दौरान स्थानीय नई अनाज मंडी में उपायुक्त डॉ. मुनीष नागपाल ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा भी मौजूद रहे। बता दें कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर दादरी में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में सांसद धर्मबीर सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। दादरी की नई अनाज मंडी में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वहीं, शनिवार को समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। इस दौरान हरियाणा पुलिस के जवानों, होम गार्ड्स के अलावा एनसीसी कैडेट्स ने मार्च पास्ट किया। उपायुक्त डॉ. मुनीष नागपाल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। उसके बाद विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा पीटी, डंबल, लेजियम शो की प्रस्तुति दी गई। वहीं कार्यक्रम के दौरान स्कूली विद्यार्थियों ने देशभक्ति, विकसित भारत, हरियाणवी संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें