फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: तेज बारिश से धंसा मकान, दीवारों में आई दरारें

निहालगढ़ गांव निवासी रमेश कुमार का मकान रविवार रात हुई तेज बारिश से क्षतिग्रस्त हो गया। मकान मालिक का कहना है कि उसे बहुत नुकसान हुआ है। वहीं, पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन से आर्थिक सहयोग की गुहार लगाई है। रमेश कुमार ने बताया कि रविवार रात उनके गांव में काफी तेज बारिश हुई। इससे उनके घर की दीवारों में मोटी दरारें आ गईं जबकि छत की टुकड़ी भी गिर गई। मकान मालिक ने बताया कि ज्यादा बारिश से मकान धंस गया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि गनीमत रही कि घटना में कोई सदस्य हताहत नहीं हुआ। रमेश कुमार ने जिला प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें