फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी-दादरी के बडेसरा गांव में तेज रफ्तार कार ने मचाया हंगामा, मंदिर की दीवार से टकराई, बड़ा हादसा टला

चरखी दादरी के बडेसरा गांव में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर के पुल की दीवार पर चढ़ गई और फिर बडेसरा मंदिर की दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार ने मौके पर ही पलटा मार लिया। गनीमत रही कि कार नहर में नहीं गिरी, वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर गाड़ी में सवार लोगों की मदद की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण चालक नियंत्रण खो बैठा। राहत की बात यह रही कि गाड़ी में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं और उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें