केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला शुक्रवार को पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान के निधन पर शोक जताने दादरी पहुंचे। मनोहर लाल हेलीकॉप्टर से जबकि दुष्यंत चौटाला वाया रोड दादरी आए और शहर के लोहारू रोड स्थित विधायक सुनील सांगवान के आवास पर पहुंचकर उनके दिवगंत पिता को श्रद्धांजलि दी।