फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादरी में हर्षोल्लास के साथ मनाई ईद

दादरी शहर में ईद-उल-फितर का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने स्थानीय चिड़िया मोड़ के समीप स्थित मुख्य ईदगाह में एकत्रित होकर खुदा की बारगाह में सजदा किया और देश की तरक्की व अमन-चैन की दुआ मांगी। ईदगाह में मुख्य नमाज दादरी की जामा मस्जिद के इमाम मोहम्मद सुवाहिलीन ने संपन्न करवाई। नमाज के दौरान इमाम ने खुतबा पढ़ते हुए ईद के महत्व पर प्रकाश डाला और लोगों को प्रेम, शांति और मानवता की राह पर चलने का संदेश दिया। नमाज के समापन के बाद सभी ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद मुबारक कहा। इस अवसर पर दादरी के विधायक सुनील सांगवान ने भी ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम समाज के लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि त्योहार हमारे समाज में एकता और भाईचारे के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि दादरी की धरती हमेशा से ही सांप्रदायिक सद्भाव की मिसाल रही है और सभी धर्मों के लोग यहाँ मिल-जुलकर त्योहार मनाते हैं। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए थे ताकि नमाजियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें