दादरी के चंपापुरी स्थित आर्य हिंदी-संस्कृत गुरुकुल महाविद्यालय में रविवार को जिला स्तरीय योग स्पर्धा आयोजित की गई। इसमें जिला के खंड स्तरीय विजेता 80 प्रतिभागियों ने पंजीकरण है। स्पर्धा के लिए 6 आयुवर्ग बनाए गए हैं। बता दें कि सुबह साढ़े 10 बजे निर्णायक मंडल सदस्य प्रभारी प्रवीण योगी व अन्य योग शिक्षकों ने शुरुआत की। खेल विभाग की ओर से आयोजित स्पर्धा में मुख्य कोच बिजेंद्र सिंह ने स्पर्धा में अपनी भूमिका निभाई। शुरुआत में आयुवर्ग 10-14 के प्रतिभागियों से की गई। इसमें जिला से करीब 15 खिलाड़ियों ने योग कौशल दिखाया और लचीली अंगों से योग क्रियाएं कर निर्णायक मंडल को साधा। अब दोपहर तक सभी प्रतियोगिताएं होने पर परिणाम जारी किया जाएगा। इसमें श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की एक टीम तैयार की जाएगी जो 15 जून को राज्य स्तरीय स्पर्धा में प्रतिनिधित्व करेगी।