फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादरी के गांधी नगर में मुख्यमार्ग पर सीवरेज लाइन डालने के बाद सड़क की मरम्मत करना भूला विभाग

दादरी की गांधी नगर कॉलोनी में कुछ समय पहले सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए मुख्यमार्ग को उखाड़ कर नई सीवरेज लाइन बिछाई गई थी। लेकिन नई पाइपलाइन डालने के बाद विभाग इस सड़क की ढंग से मरम्मत करना भूल गया। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं एक रोज पहले दादरी जिले में हुई बारिश के कारण यहां के हालात और अधिक विकट बन गए। सड़क उखाड़ने के दौरान निकली मिट्टी और बारिश के पानी से यहां कीचड़ की स्थिति बन गई। गांधी नगर कॉलोनी निवासी अमर, सौरभ, संदीप, विनोद, आशीष, शुभम, मुकुंद आदि ने बताया कि यह कॉलोनी के साथ-साथ आसपास के गांवों के लिए भी मुख्य रास्ता है। हर रोज यहां से हजारों की संख्या में वाहन चालकों के अलावा पैदल राहगीर, विद्यार्थी, बुजुर्ग आदि भी गुजरते हैं। शुक्रवार को यहां बने कीचड़ के कारण फिसलन की स्थिति बनी रही। कॉलोनीवासियों ने बताया कि कीचड़ और फिसलन की वजह से काफी लोग फिसलकर चोटिल हो गए। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभागों से जल्द से जल्द सड़क का पुनर्निर्माण करवाने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें