फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: डेढ़ माह में अस्पताल पहुंचेगी मशीन, दो माह के अंदर शुरू होगी सीटी स्कैन सुविधा

दादरी नागरिक अस्पताल में डेढ़ माह के अंदर सीटी स्कैन मशीन पहुंच जाएगी और दो माह के अंदर स्वास्थ्य विभाग सुविधा शुरू करवा देगा। इससे पहले बुनियादी ढांचा तैयार करने की कवायद वीरवार से शुरू हो गई है और स्वास्थ्य विभाग की ओर से अधिकृत एजेंसी ने काम शुरू कराने से पहले हवन कराया, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। दादरी में सुविधा का लाभ मिलने से सीटी स्कैन के लिए मरीजों को भिवानी नहीं जाना पड़ेगा। बता दें कि चरखी दादरी को जिला मुख्यालय बने साढ़े आठ साल से अधिक का समय हो चुका है, लेकिन अभी तक यहां जिलास्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है। स्वास्थ्य विभाग इन कमियों को चरणबद्ध तरीके से दूर करने में जुटा है। सीटी स्कैन सेवा की शुरुआत इसी दिशा में एक बड़ा कदम है। फिलहाल दादरी जिले में ये सुविधा नहीं है और इसके चलते प्रतिदिन पांच से सात मरीज भिवानी रेफर किए जाते हैं। इस लिहाज से एक माह में करीब 150 मरीजों को सीटी स्कैन व एमआरआई के लिए रेफर किया जाता है। अब यह सुविधा दादरी में ही शुरू हो जाने से मरीजों को रेफर करने के झंझट से छुटकारा मिलेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें