फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: मनरेगा बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस ने शहर में किया प्रदर्शन, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चल रहे मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी चरखी दादरी के अध्यक्ष सुशील की अगुवाई में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन उपायुक्त मुनीष नागपाल को सौंपा। इससे पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ता लघु सचिवालय परिसर में धरने पर बैठे और दोपहर को भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान मनरेगा, पेंशन, बीपीएल कार्ड, बेरोजगारी और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर हमला बोला गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील ने कहा कि भाजपा सरकार ने मनरेगा को कमजोर कर गरीब मजदूरों से उनका रोजगार छीनने का काम किया है। बुजुर्गों की बुढ़ापा पेंशन काटकर उन्हें भूख और लाचारी की ओर धकेला जा रहा है। यह सुशासन नहीं, बल्कि गरीबों पर सीधा अत्याचार है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें