फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: गोसेवकों और बिजली निगम एक्सईएन ने गिले-शिकवे किए दूर, विवाद सुलझा

शाहिल शर्मा Updated Wed, 09 Jul 2025 06:40 PM IST

गोसेवकों और बिजली निगम एक्सईएन अविनाश यादव के बीच चल रहा विवाद बुधवार को तीसरे दिन सुलझ गया। इससे पहले दोनों पक्षों ने बैठक की, जिसमें गिले-शिकवे दूर किए गए। इसके बाद दोनों पक्षों ने मीडिया के समक्ष अपनी बात रखी। बता दें कि सोमवार को प्रेमनगर कॉलोनी में करंट लगने से गोवंश की मौत हो गई थी। गोसेवकों ने सुबह साढ़े 6 बजे बिजली निगम को सूचित किया जबकि टीम साढ़े 9 बजे पहुंची। तब तक मृत गोवंश की गोसेवक अंतिम क्रिया कर चुके थे। इसके बाद खफा गोसेवक बिजली निगम कार्यालय स्थित एक्सईएन दफ्तर पहुंचे। वहां उन्हें एक्सईएन मौजूद नहीं मिले और वो कार्यालय के अंदर बैठ गए। लंबा इंतजार करने के बाद एक्सईएन कार्यालय में पहुंचे और वहां उनकी गोसेवकों से नोक-झोक हो गई। इसके बाद गोसेवकों ने वहीं धरना दिया ओर एक्सईएन पर धक्का मारकर कार्यालय से बाहर निकालने का आरोप लगाया। मंगलवार को जनसंगठनों ने एक्सईएन के निलंबन की मांग के लिए जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा था। वहीं, बुधवार को एक्सईएन के साथ बैठक करने के लिए रिंपी फोगाट की अगुवाई में गोसेवक पहुंचे। करीब आधे घंटे तक दोनों पक्षों में बातचीत हुई और उनके गिले-शिकवे दूर हो गए। एक्सईएन अविनाश यादव ने कहा कि गलतफहमी की वजह से यह मसला हुआ, जो अब सुलझ चुका है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें