फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चरखी दादरी में सर्व कर्मचारी संघ ने मांगों के लिए किया प्रदर्शन, डीसी को सौंपा ज्ञापन

अंकेश ठाकुर Updated Mon, 17 Mar 2025 02:54 PM IST

सर्व कर्मचारी संघ की ओर से सोमवार को शहर में रोष मार्च निकाला गया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर मांगे पूरी करने का आह्वान किया। दोपहर करीब 1 बजे कर्मचारी संघ सदस्य लघु सचिवालय पहुंचे। इसके बाद उन्होंने नारेबाजी की और सरकार से मांगे पूरी करने का आह्वान किया। कुछ देर बाद नायब तहसीलदार मौके पर पहुंच और संघ कर्मचारियों से बातचीत की। इसके बाद डीसी के माध्यम से संघ ने सरकार को ज्ञापन भेजा। संघ के प्रदेश सचिव कृष्ण कुमार ने बताया कि सरकार की ओर से कर्मचारियों की पुरानी पेंशन नीति बहाल करनी चाहिए। साथ ही कच्चे कर्मचारियों को भी पक्का किया जाए। एचकेआरएन योजना को बंद कर सीधी भर्ती की जानी चाहिए और विभिन्न विभागों में हो रहे निजीकरण को रोकना चाहिए। अगर सरकार उनकी मांगे पूरी नहीं करेगी तो संघ अगला कदम उठाएगा। इस दौरान आशा वर्कर समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें