फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चरखी दादरी में सीआईए ने दबोचा अवैध हथियार सप्लायर

अंकेश ठाकुर Updated Sat, 22 Feb 2025 05:01 PM IST

दादरी सीआईए टीम ने एक अवैध हथियार सप्लायर हुई निवासी चंद्रभावन को गिरफ्तार किया है। उसने भिवानी के हालुवास निवासी युवक को अवैध हथियार मुहैया कराया था और उसी ने गिरफ्तारी के बाद चंद्रभान का नाम लिया था। पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि दो जुलाई 2024 को सीआईए ने दादरी-बाढड़ा रोड पर हुई गांव की नहर पुलिया के समीप अवैध हथियार लिए खड़े युवक को काबू किया था। आरोपी हालुवास निवासी अनूप उर्फ देवा से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ था। पुलिस ने आरोपी अनूप को गिरफ्तार कर भिवानी जेल भेज दिया और उससे पहले पूछताछ भी की। पूछताछ के दौरान अनूप ने बताया था कि उसे अवैध हथियार हुई निवासी चंद्रभान ने दिया था। अब सीआईए टीम ने हेड कांस्टेबल संदीप की अगुवाई में अवैध हथियार सप्लायर चंद्रभान को काबू कर लिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें