बिजली व पेयजल समस्या से परेशान 13 वार्डों के पार्षदों व महिलाओं ने जनस्वास्थ्य विभाग व बिजली विभाग के प्रति रोष जताया। इसमें वार्डों से आई महिलाओं ने लगभग बीस मटके फोड़कर जनस्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली का विरोध किया। उन्होंने दोनों विभागों के अधिकारियों से कार्यप्रणाली में सुधार कर समस्या से निजात दिलाने की अपील की।