फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चरखी दादरी में एसपी और डीसी ने सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश

अंकेश ठाकुर Updated Wed, 15 Jan 2025 04:17 PM IST

रानीला गाम मै पीण कै पाणी की समस्या सै, अर अवैध कनेक्शन को हर गली में हौरे सै। यह बात रानीला के ग्रामीणों ने मंगलवार रात को गांव स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित खुले दरबार में डीसी मुनीश शर्मा और एसपी अर्श वर्मा के समक्ष कही। शिविर में कुल 41 शिकायतें आई और इनमें संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। मंगलवार रात 7 बजकर 40 मिनट पर डीसी मुनीश शर्मा और एसपी अर्श वर्मा गांव रानीला में पहुंचे। यहां पंचायत की ओर से गांव के राजकीय स्कूल में कार्यक्रम के लिए पंडाल लगाया गया। इसमें सभी अधिकारियों के बैठने की जगह बनाई गई। इस दौरान अधिकारियों समेत करीब 150 व्यक्ति मौजूद रहे। शिविर शुरू होते ही सबसे पहले पेयजल का मुद्दा उठा। इसमें ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पेयजल की समस्या लंबे समय से बनी है। लोगों को उचित तरीके से पानी नहीं मिल पा रहा है। नहर में पानी नहीं आ रहा है और जब भी आता है तो टेल तक नहीं पहुंचता। इससे किसानों को पानी खरीदना पड़ता है और फसलें भी खराब हो रही हैं। इनके अलावा गांव में गली निर्माण, बिजली कट, पानी में टीडीएस की कमी, अवैध चबूतरे व रैंप, अवैध कनेक्शन की समस्याओं को ग्रामीणों ने शिविर में रखा। शिविर में सरंपच संजीत सिंह, सीटीएम आशीष सांगवान व परिवहन, जन स्वास्थ्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग समेत करीब 30 विभागों के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें