फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी-दादरी में यात्रियों की भीड़ उमड़ने से बसें पड़ीं कम, महिलाओं ने पायदान पर खड़े होकर की यात्रा

रक्षाबंधन पर शनिवार को दादरी बस स्टैंड में यात्रियों की भीड़ उमड़ी। महिलाओं ने बच्चों के साथ निशुल्क सफर का भरपूर लाभ उठाया। सुबह साढ़े 11 बजे तक दादरी बस स्टैंड से करीब 12 हजार यात्रियों ने सफर किया, जिनमें 80 फीसदी महिलाएं रहीं। वहीं, यात्रियों की भीड़ उमड़ने से दादरी परिवहन डिपो की बसें कम पड़ गईं। महिलाओं ने जल्द घर पहुंचने के चक्कर में पायदान पर खड़े होकर यात्रा की। दादरी परिवहन डिपो के बेडे में शामिल 128 बसों का शनिवार को संचालन किया गया। वहीं, शुक्रवार को भी सभी बसें चलाई गई थीं और करीब 33 हजार यात्रियों ने सफर किया था। वहीं, शनिवार को यात्रियों की संख्या 40 हजार का आंकड़ा पार कर सकती हैं और इसके मद्देनजर विभाग बसों के अतिरिक्त फेरे भी लगवा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें