फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: नशा मुक्त भारत अभियान को लेकर जनता महाविद्यालय के छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली

स्थानीय जनता महाविद्यालय में प्राचार्या डॉ. समीना के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रोशन लाल ने बताया कि शिविर के दौरान विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम की शुरुआत श्री रामनिवास हड़ोदिया के नेतृत्व में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत प्रदर्शनी से हुई। स्वयंसेवकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर नशे से दूर रहने का संकल्प लिया। इस दौरान रामनिवास हड़ोदिया ने कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक जीवन पर बुरा प्रभाव डालता है और युवाओं के भविष्य को भी प्रभावित करता है। इसके बाद डॉ. गरिमा श्योराण व डॉ. प्रीति गुप्ता के नेतृत्व में नारा लेखन प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें दीक्षा प्रथम, मीनू द्वितीय और दिव्या तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय से जागरूकता रैली निकाली गई, जिसे डॉ. सुरेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। समापन समारोह में डॉ. राजकुमार ने विजेताओं को सम्मानित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें