फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादरी में अमर उजाला की ओर से आयोजित किया गया रक्तदान शिविर, किसी ने 24 तो किसी ने 47वीं बार रक्तदान कर जताई खुशी

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से विश्व रक्तदान दिवस पर शहर स्थित कृष्णा ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसमें 25 महिला व पुरुष रक्तदान करने के लिए पहुंचे। इसमें रक्तवीर परिवार व झांसी की रानी एक प्रेरणा समूह का सहयोग रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9 बजे हुआ। इसमें रक्तवीर परिवार संयोजक राजेश सोनी व झांसी की रानी समूह प्रधान प्रियंका प्रजापति ने रक्तदाताओं के लिए रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था की जबकि ब्लड बैंक की टीम ने अपनी सेवाएं दी। शिविर में कुछ रक्तदाता ऐसे थे जो पहले भी कई बार रक्तदान कर चुके हैं और अब भी तीन के माह के अंतराल पर रक्तदान करते हैं। रक्तदाताओं से बातचीत की गई और उनके इतनी बार रक्तदान करने का कारण आदि की जानकारी ली। रक्तदाताओं के मन की बात वीडियो में जान सकते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें