फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: ऑल इंडिया पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन हुए रोमांचक मुकाबले

दादरी जिले के गांव अचीना में चल रही तीन दिवसीय ऑल इंडिया ओपन पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। बाबा रामस्वरूप नाथ खेल समिति एवं ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित की जा रही पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में हरियाणा के अलावा दूसरे प्रदेशों की कुल 36 टीमें भाग ले रही हैं। शनिवार को हुए रोमांचक मुकाबलों में महम ने आर्मी की टीम को 6-5 के अंतर से हराया। इसी प्रकार बापोड़ा ने जालंधर की टीम को मात दी। बता दें कि गांव अचीना में समय-समय पर हॉकी प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जाता है। यहां होने वाली प्रतियोगिताओं में न केवल हरियाणा बल्कि राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार व पंजाब की टीमें भी भाग लेती हैं। पहले, दूसरे, तीसरे व चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें