फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादरी में नव वर्ष के उपलक्ष्य में विशाल सुंदरकांड पाठ आयोजित, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने की शिरकत

भागवत धर्म सेवा परिवार ट्रस्ट की ओर से नव वर्ष के उपलक्ष्य में स्थानीय अग्रसेन धर्मशाला में वीरवार दोपहर को विशाल सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने शिरकत की। कार्यक्रम में पहुंचने पर आयोजकों की ओर से प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली का पगड़ी पहनाकर व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील इंजीनियर भी मौजूद रहे। आचार्य गौरव दीक्षित ने सुंदरकांड पाठ के दौरान कहा कि प्रभु श्री हनुमान कष्टों को हरने वाले हैं। जो भी व्यक्ति सच्चे मन से हनुमान जी का ध्यान करता है, उसे जीवन में किसी भी प्रकार की कठिनाईयों का सामना नहीं करना पड़ता। उन्होंने कहा कि श्री हनुमान बल, बुद्धि और विवेक के परमज्ञानी हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें