फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना खादर विवाद: 50 साल बाद पिलर लगाने का काम तेज, हरियाणा आगे यूपी पीछे

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Tue, 28 Apr 2026 01:16 PM IST

हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसानों के बीच यमुना खादर की जमीन के विवाद को सुलझाने के लिए गठित दीक्षित अवार्ड की सिफारिशें करीब पांच दशक बाद जमीन पर आकार लेने लगी हैं। इसके तहत पानीपत जिले के गांव राणा माजरा से लेकर गांव राकसेडा तक करीब 45 किलोमीटर इलाके में दोनों राज्यों को मिलकर 404 पिलर लगाने थे। हरियाणा की ओर से पिलर लगाने का काम शुरू किया जा चुका है। अभी तक 100 पिलर लगाए जा चुके हैं। शेष पिलर के लिए चिह्नित भूमि के खाली होने का इंतजार है। इस जमीन पर ईख की फसल लगी हुई है। फसल कटते ही खाली जमीन पर काम तेज हो जाएगा। इरादा मानसून से पहले पिलर लगाने का काम पूरा करने का है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें