फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather News: हरियाणा में भीषण गर्मी का कहर, रोहतक का तापमान 47 डिग्री के करीब

Thu, 21 May 2026 03:19 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

हरियाणा में इन दिनों झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। प्रदेश के 5 जिलों में लू चल रही है। रोहतक जिले में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। हिसार, फरीदाबाद, सिरसा,नारनौल, जींद में भी लू चल रही है। बुधवार को तापमान 47 के पार होने के आसार बन रहे हैं। गर्मी को लेकर 25 मई तक के लिए पूरे प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि थार मरुस्थल से लगातार पश्चिमी शुष्क हवाओं का रुख मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा,एनसीआर पर बना हुआ है। पूरे प्रदेश में दिन के तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। रोहतक 46.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सिरसा में 46.4 और फतेहाबाद में 46.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें