फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिख जत्थेबंदियों ने 25 अगस्त को किया अंबाला कूच का एलान

अंबाला में 13 अगस्त को हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में विभिन्न जत्थेबंदियों ने 25 अगस्त को विशाल एकत्रीकरण का एलान किया है। यह एकत्रीकरण अंबाला के गुरुद्वारा मंजी साहिब में होगा। जत्थेबंदियों ने प्रशासन से अपनी मांगों पर तुरंत अमल करने की अपील की है। आज चंडीगढ़ के किसान भवन में संयुक्त प्रेस वार्ता हुई। नेताओं ने बताया कि 7 अगस्त को गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में हरसिमरन मंड ने सिख नौजवानों पर कथित तौर पर गाड़ी चढ़ाई और संगत से दुर्व्यवहार किया। पुलिस ने मुख्य आरोपी पर कार्रवाई के बजाय सिख नौजवानों पर मुकदमे दर्ज कर गिरफ्तार किया। 13 अगस्त को हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीएमसी) और अन्य संगत ने इस ज्यादती के खिलाफ आवाज उठाई। प्रशासन ने उन पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। इसमें बड़ी संख्या में संगत घायल हुई और वाहन क्षतिग्रस्त हुए। जत्थेबंदियों ने इस कार्रवाई को पुलिस अत्याचार बताया है। जत्थेबंदियों ने प्रशासन से प्रमुख मांगें की हैं। पहली मांग हरसिमरन मंड के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के तहत उसकी तुरंत गिरफ्तारी है। दूसरी मांग 13 अगस्त को सिख जत्थेबंदियों और संगत पर दर्ज झूठे मुकदमों को बिना शर्त रद्द करना है। साथ ही, गिरफ्तार नौजवानों को बिना शर्त रिहा किया जाए। यदि प्रशासन मांगों पर अमल नहीं करता, तो 25 अगस्त को अंबाला में विशाल एकत्रीकरण होगा। इसमें अगले संघर्ष की रूपरेखा तय होगी। इसे सफल बनाने के लिए निहंग सिंह जत्थेबंदियों, किसान यूनियनों और अन्य सिख संप्रदायों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया जाएगा। लाखों लोगों को इसमें शामिल होने की अपील की जाएगी। प्रेस वार्ता में अशोक बल्हारा (अखिल भारतीय जाट महासभा अध्यक्ष), कुलदीप सिंह मुल्तानी (एचएसजीएमसी सदस्य), हरमनजीत सिंह बुट्टर (एचएसजीपीसी), अमरजीत सिंह मोहड़ी (भारतीय किसान यूनियन), सुखमन (पंजाब विश्वविद्यालय छात्र संगठन), दर्शनप्रीत सिंह (पीयू साथ जत्थेबंदी), जगदीप सिंह औलख (हरियाणा सिख एकता दल) और कृपाल सिंह (चंडीगढ़ नौजवान सभा) सहित कई प्रतिनिधि शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें