हरियाणा राज्यसभा चुनाव में पांच वोट रद्द होने के बाद से कांग्रेस में कलह नहीं थम रही। बुधवार को कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया और मंजू चौधरी सेक्टर 9 कांग्रेस कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। दोनों विधायकों को मनाने के लिए नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा माैके पर पहुंचे और दोनों को क्लीन चिट दी। इसके बाद दोनों विधायक हुड्डा के साथ चले गए।