पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में 5200 से अधिक गांव बाढ़ से प्रभावित हैं, ऐसे में राज्य को तुरंत बाढ़ प्रभावित घोषित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा घोषित मुआवजा वास्तविक नुकसान की तुलना में बेहद कम है। सरकार केवल 7 से 15 हजार रुपये प्रति एकड़ दे रही है, जबकि किसानों को प्रति एकड़ लगभग 1 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। हुड्डा ने मांग की कि किसानों को कम से कम 50 से 60 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा मिलना चाहिए। दिल्ली स्थित आवास पर हुड्डा ने प्रेसवार्ता के दौरान अपनी बात रखी हैl