फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में जनवरी में अपराध दर में 8.24% की कमी, दुष्कर्म केसों में 55% की गिरावट

अंकेश ठाकुर Updated Thu, 05 Feb 2026 09:03 PM IST

हरियाणा पुलिस की प्रोएक्टिव रणनीति और लक्षित अभियानों के चलते जनवरी 2025 की तुलना में जनवरी 2026 में कुल पंजीकृत अपराधों में 8.24 प्रतिशत की उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। जहां जनवरी 2025 में कुल 10,115 मामले दर्ज हुए थे, वहीं जनवरी 2026 में यह संख्या घटकर 9,492 रह गई। इतना ही नहीं, दुष्कर्म मामलो में 54.55 प्रतिशत, एससी/एसटी मामलो में 32.91 प्रतिशत, डकैती में 77 प्रतिशत तथा अन्य महत्वपूर्ण अपराधों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है जो हरियाणा पुलिस की प्रोएक्टिव पुलिसिंग को दर्शाती है। डीजीपी अजय सिंघल ने अपना विजन-2026 साझा करते हुए कहा कि हरियाणा पुलिस का लक्ष्य केवल अपराध पर नियंत्रण नहीं, बल्कि एक ऐसा सुरक्षित, संवेदनशील और भरोसेमंद वातावरण तैयार करना है जहाँ प्रत्येक नागरिक-विशेषकर महिलाएं, बच्चे और कमजोर वर्ग-खुद को पूरी तरह सुरक्षित महसूस करें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें