फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम नायब सैनी ने संत कबीर जयंती पर दी शुभकामनाएं

संत कबीर जयंती के अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संत कबीर को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि संत कबीर ने अपनी वाणी के माध्यम से सामाजिक समरसता, भाईचारे, समानता और मानवता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि संत कबीर ने जाति-पांति, ऊंच-नीच और सामाजिक भेदभाव का विरोध करते हुए प्रेम, सद्भाव और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उनका जीवन और शिक्षाएं वर्तमान समय में भी उतनी ही प्रासंगिक हैं, जितनी सदियों पहले थीं। संत कबीर जयंती की पूर्व संध्या पर राज्य सरकार की ओर से कबीर संध्या का आयोजन भी किया गया, जिसमें संत कबीर की वाणी और भजनों के माध्यम से उनके विचारों का प्रसार किया गया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल सहित प्रदेश सरकार के कई कैबिनेट मंत्री, विधायक व बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान संत कबीर के जीवन, उनके दर्शन और समाज सुधार में दिए गए योगदान को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि संत कबीर का संदेश समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और समानता को मजबूत करने का मार्ग दिखाता है। मुख्यमंत्री ने सभी से संत कबीर के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें