मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने क्रिकेटर शेफाली वर्मा से बात की और उन्हें महिला विश्व कप जीतने और फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच रहने पर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने शेफाली वर्मा को सपरिवार संत कबीर कुटीर पर आमंत्रित किया और कहा कि पूरे प्रदेश को आपके प्रदर्शन पर गर्व है।