सरकार की वायदाखिलाफी से नाराज एचपीएससी के पीड़ित अभ्यार्थियों ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। 20 के प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री आवास की तरफ से महेंद्र सैनी ने आश्वासन दिया था कि वो आयोग चेयरमैन और अभ्यार्थियों की एक संयुक्त मीटिंग बुलायेंगे, जिसमें समाधान पर चर्चा की जाएगी। लेकिन लगभग एक महीना होने के बाद तक भी मुख्यमंत्री आवास की तरफ से कोई पहलकदमी बातचीत की नहीं की गई जिससे परेशान होकर अभ्यार्थियों को यह कदम उठाना पड़ा। ओबीसी ब्रिगेड के प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र तंवर द्वारा अभ्यार्थियों को फूल मालाएं पहनाकर अनशन की शुरुआत की गई। अभ्यार्थियों की मांगे... 35 % का क्राइटेरिया हटाकर दोगुना को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाए। कैटेगरी सर्टिफिकेट के नाम पर बाहर निकाले गए अभ्यार्थियों को ज्वाइनिंग दी जाए। सामान्य सीटों पर हरियाणा वासियों के लिए 90% का कोटा फिक्स किया जाए। आमरण अनशन पर पल्लवी, शुमन चौहान, रमनदीप कौर हैं। तीनों अभ्यार्थियों ने साफ शब्दों में कहा कि सरकार को ज्वाइनिंग देनी ही होगी।