फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चानौत में पानी को लेकर आंदोलन तेज, अनशनकारियों को हटाने पहुंची पुलिस लौटी

Thu, 18 Jun 2026 06:03 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

गांव चानौत में पानी की मांग को लेकर चल रहने धरने के बीच बुधवार देर रात को अनशनकारियों को उठाने के प्रयास किया। ग्रामीणों ने विरोध किया तो पुलिस टीम एम्बुलेंस के साथ बैरंग लौट गई। कार्रवाई रात करीब ढाई बजे की गई। ग्रामीणों द्वारा आज ट्रैक्टर मार्च निकाल कर जिला सचिवालय का घेराव किया जाएगा। जिसके लिए गांव में तैयारियां शुरू हो गई हैं। वहीं बुधवार शाम छह बजे कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा व धरना कमेटी के सदस्यों के बीच करीब डेढ़ घंटे तक स्थानीय लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में वार्ता हुई। जिसमें कोई सहमति नहीं बन सकी। पिछले 8 दिनों दे 5 बुजुर्ग पानी की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे हैं। जिसमे से एक बुजुर्ग टेकराम दुहन की हालत नाजुक है, उनका शुगर स्तर 36 तक पहुंच गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें