फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका मनीषा मौत मामला: चार माह बाद भी रहस्य बरकरार, सीबीआई को अल्टीमेटम

भिवानी की शिक्षिका  मनीषा की मौत को करीब चार माह  हो चुके हैं। लेकिन अभी तक परिजनों के लिए बेटी की मौत रहस्य बनी है। वीरवार को गांव ढाणी लक्ष्मण में ग्रामीणों की बैठक हुई। जिसमें मनीषा मौत मामले की जांच कर रही सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) को 31 जनवरी तक खुलासे का अल्टीमेटम दिया है। इस अवधि तक अगर सीबीआई मनीषा मौत का खुलासा नहीं करती है तो फिर 2 फरवरी को गांव ढाणी लक्ष्मण में ही आसपास के मौजिज लोगों की पंचायत बुलाई जाएगी। जिसमें आगे का फैसला लिया जाएगा। मनीषा मौत मामले को लेकर डीसी को भी ज्ञापन दिया जाएगा।  बीते 11 अगस्त से लापता 19 वर्षीय मनीषा का 13 अगस्त को सिंघानी नहर के पास शव मिला था। मनीषा की मौत को 129 दिन बीत चुके हैं, लेकिन पहले लोकल पुलिस और अब सीबीआई की जांच के बाद भी मौत के रहस्य से पर्दा नहीं उठा पाया है। हालांकि मनीषा के पिता संजय से फोन पर हुई बातचीत में सीबीआई अधिकारियों ने अभी भी एक रिपोर्ट के लंबित होने का हवाला दिया है। इस मामले में रिपोर्ट आने के बाद ही सीबीआई के अधिकारी इस मामले में खुलासा करने की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें