फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET पेपर लीक पर सुरजेवाला ने उठाए सवाल, शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग

Wed, 13 May 2026 01:42 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अब पेपर माफिया ने पूरे देश की शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को अपने कब्जे में ले लिया है। सुरजेवाला ने कहा कि जिस देश में शिक्षा और परीक्षा पेपर माफिया के हवाले हो जाएं, वहां लाखों बच्चों का भविष्य मझधार में लटक जाता है। उन्होंने सवाल उठाया कि नीट पेपर लीक होने के बाद भी परीक्षा को रद्द कर नए सिरे से क्यों नहीं कराया जा रहा। उन्होंने प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री से जवाब मांगते हुए कहा कि आखिर नीट का पेपर कैसे लीक हुआ और वह कौन सा एजुकेशन माफिया है, जिसके तार नेताओं और केंद्र सरकार तक जुड़े हुए हैं। सुरजेवाला ने दावा किया कि पिछले 12 वर्षों में कई बार नीट पेपर लीक हो चुका है। उन्होंने पूछा कि सरकार ने अब तक इसकी रोकथाम के लिए क्या कदम उठाए हैं। साथ ही कहा कि अगर शिक्षा मंत्री पेपर लीक रोकने में विफल हैं तो उन्हें पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें