फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत एक्सप्रेसवे हादसा: कांग्रेस नेता खुशबाज जाटान समेत 2 की मौत, ट्रक ड्राइवर फरार

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Fri, 03 Apr 2026 04:21 PM IST

सोनीपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जिसमें पंजाब के वरिष्ठ कांग्रेस नेता खुशबाज जाटान और उनके कार चालक की दर्दनाक मौत हो गई। जखोली टोल प्लाजा के पास हुए इस हादसे में पंजाब पुलिस का एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। वह जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। खुशबाज जाटान दिल्ली से पंजाब लौट रहे थे। उनकी डिफेंडर कार का टायर पंचर हो जाने के कारण वे सड़क किनारे रुक गए थे और टायर बदलने के बाद पंचर लगवाने की तैयारी कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने उनकी खड़ी कार में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में खुशबाज जाटान और उनके ड्राइवर परमिंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके गनमैन पंजाब पुलिस के सिपाही कर्णदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें