फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहीन–मुजम्मिल का निकाह, जवाद सिद्दीकी न्यायिक हिरासत में, अमृतसर से तीन गिरफ्तार

व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल से जुड़े दो अहम आरोपी डॉ. शाहीन और डॉ. मुजम्मिल फरीदाबाद से कहीं और जाकर अपना परिवार बसाने की तैयारी में थे। दोनों ने अल फलाह यूनिवर्सिटी में रहने के दौरान ही इसको लेकर बीते 3-4 महीने से भूमिका बनानी भी शुरू कर दी थी। अन्य सहयोगियों को उन्होंने बताया था कि दोनों ने निकाह कर लिया है। पास में मकान किराये पर लेकर वहां कुछ लोगों को दोनों ने मिलकर दावत दी थी। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो डॉ. शाहीन और डॉ. मुजम्मिल से पूछताछ में ये सब बातें पता चली हैं। पूछताछ में इन्होंने कबूला है कि मौलवी इश्तियाक ने दोनों का निकाह कराया था। डॉ. शाहीन अपनी कार के अलावा उसने लगभग 10 लाख रुपये नकद भी डॉ. मुजम्मिल को दिए थे। जांच एजेंसी के सूत्रों का कहना है कि डॉ. शाहीन और डॉ. मुजम्मिल पूछताछ में पूरी तरह से सहयोग नहीं कर रहे हैं। दोनों ही जांच एजेंसियों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें