फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में हिमाचल से आने वाली नदियां उगलती हैं सोना, 250 परिवारों की रोजी-रोटी जुड़ी

हिमाचल प्रदेश से के पहाड़ों से उतरकर मैदानों में बहने वाली सोम ,उसकी सहायक नदी बोली और मारकंडा  नदियां सोना उगलती हैं। इन नदियों में सोने के बहुत ही सूक्ष्म कण मौजूद होते हैं। इन कणों को पीढ़ियों से काम करने वाले स्थानीय लोग परंपरागत तरीके से एकत्र करते हैं। करीब 250परिवार पीढ़ियों से सोने के इन कणों को एकत्र कर रहे हैं। इनकी रोजी-रोटी इसी उत्खनन पर टिकी है। सरकार की ओर से हर साल दोनों नदियों में पांच से छह स्थानों पर सोने के उत्खनन का ठेका उठता है। सुनने में आपको यह काफी आकर्षक लग सकता है परंतु नदियों से निकलने वाले सोने की मात्रा बहुत ही कम होती है।  एक दिन में करीब एक रत्ती (121 मिली ग्राम) सोना जानकार कारीगर एकत्र कर पाते हैं। इसका उत्खनन करने में पूरा दिन निकल जाता है। वर्तमान कीमतों के आधार पर देखें तो यह एक रत्ती सोने की कीमत 1800 रुपये होती है। यह काम नदियों में बारिश का पानी उतरने के बाद आधिकारिक रूप से साल में सिर्फ दो माह अक्तूबर और नवंबर में ही होता है। ठेके आवंटित होने के बाद ठेकेदार स्थानीय लोगों को बातचीत के आधार पर काम सौंप देते हैं। ठेकेदारों की भूमिका यहीं समाप्त हो जाती है। इसके बाद सोना खोजने वाले खुद ही इकट्ठा किया गया सोना बाजार में सीधा बेंचते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें