फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम रहीम 16वीं बार जेल से बाहर: 30 दिन की फरलो पर हनीप्रीत संग सिरसा डेरे पहुंचा

Tue, 26 May 2026 02:15 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा बाबा राम रहीम मंगलवार सुबह 16वीं बार 30 दिन की फरलो पर बाहर आया। लैंड क्रूजर और फॉर्च्यूनर गाड़ियों में 6 बजकर 32 मिनट पर हनीप्रीत और अन्य के साथ सिरसा डेरे के लिए रवाना हो गया। साथ में पुलिस की गाड़ियां भी रहीं। इससे पहले जनवरी में 40 दिन की पैरोल मिली थी। सिरसा डेरे में राम रहीम फरलो की अवधि बिताएगा। पंचकूला स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने 2017 में साध्वी यौन उत्पीड़न केस में राम रहीम को दोषी माना था। तभी से वह सुनारिया जेल में बंद है। सोमवार को प्रदेश सरकार ने उसे 30 दिन की फरलो दी थी। ऐसे में मंगलवार सुबह छह बजे सिरसा से दो गाड़ियां सुनारिया जेल पहुंची। खुद हनीप्रीत रामरहीम को लेने आई। साथ में वकील और ड्राइवर भी रहे। आधा घंटे में कागजी कार्रवाई पूरी होने पर काफिला राम हीम को लेकर सिरसा रवाना हो गया। इसके चलते आउटर हिसार बाईपास पर जेल मोड़ के पास पुलिस बल तैनात रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें