फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Weather Update: पंजाब में आज से फिर सक्रिय होगा मानसून, 2 दिन भारी बारिश का यलो अलर्ट

Mon, 03 Aug 2026 06:21 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

पंजाब में आज से मानसून फिर सक्रिय होगा। मौसम विभाग ने दो दिन भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। आज पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली में भारी बारिश की संभावना है। चार अगस्त को नौ जिलों में तेज बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है। रविवार को मौसम शुष्क रहने से अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। पारा सामान्य से 1.6 डिग्री ऊपर पहुंच गया। बठिंडा सबसे गर्म रहा जहां अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी 0.4 डिग्री बढ़कर सामान्य से दो डिग्री ऊपर पहुंच गया। रूपनगर में सबसे कम 24.6 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। चार अगस्त को पंजाब में मानसून और सक्रिय होगा। इस दिन राज्य के 9 जिलों में भारी बारिश पड़ने की संभावना है। इससे आने वाले दिनों में पंजाब के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। चार अगस्त के बाद मानसून कमजोर होने का अनुमान है। तब राज्य में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश ही पड़ सकती है।शनिवार को पंजाब में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहा। इससे अधिकतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें