फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नायब सिंह सैनी का हरियाणा बजट 2026-27: केसरी पगड़ी से पंजाब चुनाव का संकेत, 12 बड़े ऐलान

Tue, 03 Mar 2026 02:27 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। बजट में उद्योग, खेल, स्वास्थ्य, शिक्षा, विकास, महिलाओं, युवाओं, एआई और प्राकृतिक खेती पर फोकस रहा। खास बात यह रही कि मुख्यमंत्री नायब सैनी जब सदन में पहुंचे तो उन्होंने केसरिया पगड़ी पहनी थी। सदन में जैसे ही सीएम सैनी ने अपना भाषण शुरू किया तो उन्होंने सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी द्वारा दिए गए तीन मूल स्तंभ नाम जपो किरत करो वंड छको का उल्लेख किया। बतौर वित्त मंत्री हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सोमवार को जिस तरह अपने बजट भाषण की शुरुआत की, उससे एक बड़ा चुनावी इशारा मिल गया है। सीएम की केसरी पगड़ी ने संकेत दे दिया है कि वे पंजाब विधानसभा चुनाव में भाजपा का प्रमुख चेहरा बन सकते हैं। बता दें कि पंजाब में फरवरी 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव के लिए करीब एक साल का समय ही बचा है। ऐसे में हरियाणा के मुख्यमंत्री ने साफ कर दिया है कि वह पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से सक्रिय हो गए हैं। सीएम सैनी बीते कुछ महीनों से पंजाब में खासे सक्रिय हैं। एक दिन पहले ही वह पंजाब के दीनानगर में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। इससे पहले भी वह कई बार पटियाला, लुधियाना समेत अन्य जिलों में कार्यक्रमों में पहुंचकर पंजाब की जनता के साथ सीधा संवाद कर चुके हैं।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें