फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर के बिरधाना में पति ने पत्नी को मारी 8 गोलियां, आरोपी फरार

Tue, 03 Mar 2026 04:14 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

बेरी के बिरधाना गांव में होली की देर शाम दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। गांव निवासी संजय ने अपनी पत्नी अंजलि को गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मौके से 8 खोल बरामद किए हैं। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही झज्जर पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी हैं। जानकारी के अनुसार कड़ोदा निवासी अंजलि की शादी बिरधाना गांव निवासी संजय के साथ दो साल पहले हुई थी। अंजलि सोमवार देर शाम घर के बाहर खड़ी थी, तभी बाइक पर उसका पति संजय और एक अन्य व्यक्ति आए और संजय ने अपनी पत्नी अंजलि पर एक के बाद एक फायर कर दिए। इससे अंजलि जमीन पर गिर गई और उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर आरोपी संजय और अन्य व्यक्ति बाइक सहित फरार हो गए। सूचना पाकर एसीपी बेरी अनिल कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। बताया जा रहा हैं कि संजय अपनी पत्नी पर शक करता था। संजय और अंजलि की शादी दो साल पहले हुई थी। मृतक का एक बच्चा भी है। बताया जा रहा हैं कि दोनों पति-पत्नी के बीच आज कुछ विवाद भी हुआ था, जिसके बाद उसने वारदात को अंजाम दिया।बताया जा रहा हैं कि संजय जनवरी में जमानत पर बाहर आया था। वह 2022 में हुई एक हत्या के मामले में जेल में बंद था। इसके अलावा संजय पर अलग-अलग थानों में सात मामले भी दर्ज हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें