फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Weather Update: हरियाणा में 11 जुलाई तक बारिश जारी, फिर घटेगी मानसून की रफ्तार

Thu, 09 Jul 2026 01:24 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

हरियाणा और एनसीआर क्षेत्र में मानसून सक्रिय बना हुआ है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों तक बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। 11 जुलाई के बाद मानसून की सक्रियता में कमी आने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, गुरुग्राम, रेवाड़ी, रोहतक और झज्जर में बारिश हुई। भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और हिसार के हांसी क्षेत्र में हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार भारतीय मानसून के स्वरूप में बदलाव देखने को मिल रहा है। जलवायु परिवर्तन और प्रशांत महासागर में अल नीनो की सक्रियता के कारण मानसून का पारंपरिक पैटर्न प्रभावित हुआ है। बंगाल की खाड़ी से बनने वाली मौसम प्रणालियां अब पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रही हैं। इससे कुछ राज्यों में अधिक बारिश और कुछ क्षेत्रों में सूखे की स्थिति बन रही है। दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश पर बना कम दबाव का क्षेत्र अब उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और आसपास के उत्तर प्रदेश में सक्रिय है। इसके प्रभाव से हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली के कुछ हिस्सों में अगले दो-तीन दिन बारिश की संभावना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें