फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Weather: पश्चिमी विक्षोभ का असर, हरियाणा में बारिश और शीत लहर से बढ़ी ठंड

हरियाणा में देर रात माैसम बदल गया। वीरवार रात सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश शुरू हो गई है। सोनीपत में रात सवा 10 बजे मौसम ने करवट ली और तेज हवा चलने लगी। दो बजकर 29 मिनट पर हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई। कुरुक्षेत्र में सुबह से ही मौसम में बदलाव आ गया है। हल्की बारिश रुक-रुक कर चल रही है तो वही 23 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से शीत लहरी भी चल रही है। अधिकतम तापमान भी 21 से लोड कर 14 डिग्री पर आ गया है जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया है। बारिश व शीत लहरों के चलते एक बार फिर तेज ठंड शुरू हो गई है। आज दिन भर बारिश जारी रहने का अनुमान लगाया जा रहा है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें