हरियाणा राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस के नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद कर्मवीर बौद्ध ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बौद्ध ने कहा कि भाजपा ने धन-बल के दम पर दूसरा उम्मीदवार उतारा और चुनाव के दौरान लोकतंत्र की हत्या हुई। उन्होंने यह भी दावा किया कि विधायकों को ईडी का डर दिखाया गया होगा, तभी क्रॉस वोटिंग हुई। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि मतदान के दौरान कोई नियंत्रण नहीं था और अफरा-तफरी का माहौल रहा। बौद्ध के अनुसार, जिन्होंने क्रॉस वोट किया वे जल्दी चले गए, जबकि बाकी विधायक उनके साथ थे।