फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में अप्रैल में ही 40°C पार, 17-18 अप्रैल को मौसम बदलेगा, फिर बढ़ेगी गर्मी

Thu, 16 Apr 2026 04:29 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

हरियाणा में गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। अप्रैल में पहली बार तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। बुधवार को रोहतक और फरीदाबाद में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 16 अप्रैल को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिसके प्रभाव से 17 और 18 अप्रैल को कुछ क्षेत्रों में बादल छाने, तेज हवाएं चलने और बूंदाबांदी होने की संभावना है। 19 अप्रैल से एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी शुरू होने के आसार हैं। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पिछले करीब एक महीने से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा था। मार्च के दूसरे पखवाड़े और अप्रैल के पहले पखवाड़े में प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई। वर्तमान में पश्चिमी शुष्क और गर्म हवाओं के प्रभाव व सूर्य की तीखी किरणों के कारण मैदानी राज्यों में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें