फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा कांग्रेस को मिला नया प्रभारी, संजय दत्त को AICC ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Sat, 27 Jun 2026 05:46 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

कांग्रेस ने अपने संगठन में फेरबदल करते हुए हरियाणा,ओडिशा और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के लिए नए AICC प्रभारियों की नियुक्ति की है। पार्टी ने कहा कि सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। कांग्रेस की ओर से जारी सूची के अनुसार, संजय दत्त को हरियाणा का एआईसीसी प्रभारी बनाया गया है। वहीं, लालजी देसाई को ओडिशा और राजेंद्र पाल गौतम को उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि नए प्रभारी राज्यों में संगठन को और प्रभावी बनाने का काम करेंगे। कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। नए प्रभारी जल्द ही अपने-अपने राज्यों में जिम्मेदारी संभालेंगे और संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की रणनीति पर काम शुरू करेंगे। बता दें कि कांग्रेस राज्यों में अपने संगठन को मजबूत करने के अलावा केंद्र सरकार पर भी कई मुद्दों को लेकर हमलावर है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें